सक्ती

सक्ती में नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का हुआ शुभारंभ, डायल-112 के 08 नए वाहन भी रवाना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सक्ती (ट्रैक सिटी) ट्रैक सिटी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मंगलवार को जिला सक्ती में थाना परिसर कोतवाली सक्ती के समक्ष निर्मित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। संध्या 05:00 बजे आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, भाजपा पार्षद गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, संजू कश्यप, अधिवक्ता रथराम पटेल, गिरधर जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नवीन थाना भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नए भवन के माध्यम से आमजन को बेहतर पुलिस सुविधा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय से जिला सक्ती को प्राप्त डायल-112 के 08 नवीन वाहनों को भी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति में रवाना किए गए इन वाहनों से जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाए जाने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, डायल-112 के उप निरीक्षक कमल मेरीसा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button