कोरबा

वार्ड प्रभारी अपने वार्ड में निगम की आंख व कान हैं, वार्ड की प्रत्येक समस्या पर रखें नजर – आयुक्त

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी 67 वार्ड प्रभारियों की बैठक लेकर वार्डो की समस्याओं व आवश्यकताओं की वार्डवार समीक्षा की

*वार्ड प्रभारियों द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारियों को दिये निर्देश*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज कहा कि निगम के वार्डो में नियुक्त वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में नगर निगम की आंख व कान हैं, अतः वे वार्ड की सभी समस्याओं, वहॉं की आवश्यकताओं को देखें व सुने, इन पर लगातार नजर रखें, समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर क्या किया जाना आवश्यक है, उस पर अपना अभिमत दें, संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी व संबंधित जोन कमिश्नर को इससे अवगत करायें तथा जनसमस्याओं का निराकरण करायें। उन्होने बैठक में उपस्थित निगम के विभागों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वार्ड प्रभारी द्वारा प्रदत्त जानकारी पर तत्काल सज्ञान लें एवं त्वरित कार्यवाही संपादित करायें।

यहॉं उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ली गई समीक्षा बैठक के दौरान वार्ड प्रभारियांे की नियुक्ति के संबंध में उनके द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डो हेतु 67 वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। आज आयुक्त पाण्डेय ने निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में जोन कमिश्नरों, निगम के सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में इन सभी 67 वार्ड प्रभारियों की बैठक ली तथा वार्ड क्र. 01 से वार्ड क्र. 67 तक वार्ड प्रभारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान संकलित की गई समस्याओं, आवश्यकताओं एवं वहॉं की जरूरतों की जानकारी लेते हुये इनकी वार्ड वार समीक्षा की। इस दौरान आयुक्त पाण्डेय ने वार्डो की स्वच्छता व साफ-सफाई, सड़क व नालियों की स्थिति, स्ट्रीट लाईट व पेयजल व्यवस्था, बडे़ नालों की सफाई, वार्ड अंतर्गत प्रगतिरत विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत आवासगृहों के निर्माण की स्थिति, राजस्व वसूली आदि के साथ-साथ वार्ड में स्थित एसएलआरएम सेंटरों की व्यवस्थाओं, वहॉं पर किये जा रहे कचरे के प्रबंधन, सेंटर की साफ-सफाई, वार्ड में स्थित सामुदायिक भवनों की स्थिति सहित निगम से जुडे़ विभिन्न कार्यो की वार्डवार विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त पाण्डेय ने वार्ड प्रभारियों से कहा कि वे जिस वार्ड के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये है, उस वार्ड की निगम से संबंधित कार्यो, व्यवस्थाओं आदि की जिम्मेदारी उनकी है, वे प्रतिदिन अपने वार्ड का निरीक्षण करें, वहॉं की समस्याओं को जाने, वहॉ के निवासियों से चर्चा करें तथा वार्ड की जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उसकी जानकारी निगम के संबंधित विभागों के प्रभारी अधिकारियों को दें तथा समस्याओं का निराकरण कराते हुये समक्ष में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

कनेक्ट टू कमिश्नर-एक अभिनव पहल

आयुक्त पाण्डेय द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में की गई अभिनव पहल ’’ कनेक्ट टू कमिश्नर ’’ अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की, यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र के आमनागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा ’’ कनेक्ट टू कमिश्नर ’’ एक सराहनीय पहल के तहत एक मोबाईल नम्बर 94060-04300 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक सीधे अपनी शिकायत व सुझाव आयुक्त तक पहुंचा सकेंगे, इसके अंतर्गत सफाई संबंधी शिकायत, सड़क एवं नाली की समस्या, स्ट्रीट लाईट, पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत, नागरिक सुझाव सहित निगम से जुडे़ अन्य कार्यो से जुड़ी शिकायतें की जा सकती है। आयुक्त की इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे।

विविध निर्माण कार्यो की समीक्षा

बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्डो में विभिन्न मदों जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना, वित्त आयोग मद, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, राजस्व व आपदा प्रबंधन, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद, सी.एस.आर. मद, महापौर मद, पार्षद निधि, निगम मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किये जाने वाले सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शेड मंच, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, किचन शेड, अहाता व बाउण्ड्रीवाल, शौचालय निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, चबूतरा, सांस्कृतिक मंच निर्माण, कलवर्ट, मुक्तिधाम, पचरी घाट निर्माण, तालाब गहरीकरण, कांजी हाउस जीर्णोद्धार, यात्री प्रतीक्षालय,पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य तथा विद्युत विस्तार व स्ट्रीट लाईट से जुडे़ कार्यो की कार्य प्रगति की वार्डवार समीक्षा की तथा कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

आमजन की समस्याओं के प्रति रहें संवेदनशील

आयुक्त पाण्डेय ने बैठक के दौरान निगम के अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि अधिकारी कर्मचारीगण आमजनता की समस्याओं के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील रहते हुये उनकी शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण करायें तथा आमजनता की अपेक्षाओं, उनकी मांगों व आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। उन्हेाने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुडे़ कार्यो विशेषकर पेयजल, स्ट्रीट लाईट व साफ-सफाई आदि से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण कर दिया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।

साफ-सफाई कार्यो की समीक्षा

आयुक्त पाण्डेय ने साफ-सफाई कार्यो की विस्तार से समीक्षा की, उन्होने निगम के समस्त जोन कमिश्नरों, उप जोन प्रभारियों, स्वच्छता अधिकारी व निरीक्षकों तथा अन्य मैदानी अमले को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे मार्निंग विजिट को लगातार जारी रखें तथा इस दौरान साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण करने के साथ ही अतिक्रमण, अवैध कब्जों व नागरिक सेवाओं एवं सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी विशेष फोकस करें, समस्याओं को देखें, समझें व निराकरण कराएं, साथ ही इनसे मुझे भी अवगत कराएं।

राजस्व वसूली कार्यो की समीक्षा

बैठक के दौरान आयुक्त पाण्डेय ने निगम के राजस्व वसूली कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की, उन्होने सम्पत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, जलकर, भवन दुकान किराया सहित अन्य मदों मंे प्राप्त होने वाले राजस्व की वसूली की विषयवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने, घर-घर जाकर वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को हर हालत में पूर्ण करना है, अतः लगातार डिमांड व नोटिस की कार्यवाही करें, सभी प्रकार के करों व भवन, दुकान किराया की वसूली में अपेक्षित गति लायें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button