कोरबा

बिजली दर वृद्धि के विरोध में 18 जून को कांग्रेस करेगी तुलसीनगर बिजली कार्यालय का घेराव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा 18 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तुलसीनगर स्थित बिजली कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसी के विरोध में कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटियों सहित कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा के कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button