कोरबा

अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, रात्रिकालीन विशेष अभियान, फोर व्हीलर वाहनों की डिक्की की जांच।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कोरबा शहर में रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर फोर व्हीलर वाहनों की डिक्की की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों और अवैध सामग्री की आशंका को देखते हुए वाहनों की गहन तलाशी ली गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस टीमों ने ट्रांसपोर्ट नगर, विद्युत मंडल, सिंचाई विभाग नहर पुल और कोसाबाड़ी चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर लगभग दो घंटे तक यह अभियान चलाया। इस दौरान गुजरने वाले फोर व्हीलर वाहनों को रोककर उनकी डिक्की खोलकर जांच की गई।

पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी वाहन में अवैध सामान, संदिग्ध वस्तु या अपराध से जुड़ी कोई सामग्री का परिवहन तो नहीं किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में सामने आए कुछ मामलों को देखते हुए यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रात्रिकालीन गश्त और वाहन जांच को और अधिक सख्त किया गया है, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के दौरान रोके गए वाहन चालकों ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया और इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की जांच से शहर में कानून व्यवस्था मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर रोक लगती है।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, डीएसपी ट्रैफिक डीके सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी आस्था शर्मा, निरीक्षक तेज सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button