कोरबा

कुसमुंडा खदान में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कई सवालों के घेरे में घटना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चाएं, निष्पक्ष जांच और सच्चाई सार्वजनिक करने की उठी मांग

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना की खदान में कार्यरत कर्मचारी प्रेम सिंह ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अब तक न तो एसईसीएल प्रबंधन और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रेम सिंह ध्रुव मूल रूप से कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत बिछिया गांव का निवासी था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी किसी भारी वाहन के पहिये के नीचे आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों को वीडियो बनाने से रोका गया। इन दावों की भी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद कर्मचारी वर्ग और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर वास्तविक कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई है।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तब तक इस मामले को लेकर उठ रहे विभिन्न दावों और चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button