कोरबा

अवैध रूप से उर्वरक भंडारण की सूचना पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अघोषित गोदाम से 100 बोरी (करीब 4.5 टन) आईपीएल यूरिया किया गया जब्त।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में खाद एवं उर्वरक के कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि विभाग कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में ग्राम उरगा में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण की सूचना पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अघोषित गोदाम से 100 बोरी (करीब 4.5 टन) आईपीएल यूरिया जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया की खेप बिना वैध दस्तावेजों के कहां से लाई गई और इसे किस उद्देश्य से संग्रहित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, सिलियरी भाटा, उरगा स्थित गोदाम के निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में यूरिया का भंडारण मिला। जांच में संबंधित विक्रेता श्याम खाद भंडार, उरगा से खरीदी के बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही, गोदाम में रखे उर्वरक के भंडारण का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया।

प्राथमिक जांच में अघोषित गोदाम में 100 बोरी (लगभग 4.5 टन) आईपीएल यूरिया का अवैध भंडारण पाए जाने पर कृषि विभाग ने उर्वरक का नमूना लेकर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। जब्त यूरिया को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तक महावीर अग्रवाल की सुपुर्दगी में रखा गया है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कई सवाल उठने लगे हैं। यदि संबंधित विक्रेता के पास खरीदी के बिल और वैध दस्तावेज नहीं हैं, तो इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया आखिर कहां से आया? क्या इसके पीछे उर्वरक की कालाबाजारी या अवैध आपूर्ति का कोई नेटवर्क सक्रिय है? इन बिंदुओं पर कृषि विभाग की जांच जारी है।

विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उरगा में 100 बोरी अवैध यूरिया जब्त, अब उठा बड़ा सवाल—आखिर इतनी बड़ी खेप पहुंची कहां से? दुकानदार ने तत्काल बिल जमा नहीं किया बाद में कहीं से भी बिल प्रस्तुत कर सकता है ऐसे में उस पर क्या कार्रवाई होगी ये देखने वाली बात है ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button