कोरबा

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप कोरबा ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, संगोष्ठी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप कोरबा इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रभक्ति, विद्यार्थी चेतना एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी बोध कराया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान का जागरूक राष्ट्र निर्माता होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी, संस्कारित और चरित्रवान नागरिक का निर्माण करना है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं एस.एम.एस. विद्यालय के प्राचार्य विद्यानंद पांडे ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसका उपयोग समाज और राष्ट्र के कल्याण में किया जाए।

अभाविप जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू ने परिषद के 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक गोविंद पटेल ने परिषद के विभिन्न आयामों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में अभाविप के रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, अनुशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और गौरव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अत्यंत अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

अंत में अभाविप जिला संयोजक गोविंद पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिया कहा ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button