कोरबा

5 वर्ष पुराने प्रकरण मे फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में फरार आरोपी भी पकड़ा गया

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को दो महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं।

1. पांच वर्ष पुराने प्रकरण से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना, पिता राजेश सागर, निवासी माझी मोहल्ला, धनुहारपारा, कोरबा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 137/20, धारा 147, 455, 364, 294, 506, 323 भादवि एवं 3, 2(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी अनुपस्थित होकर अपने सकूनत से फरार हो गया था।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना को गिरफ्तार किया गया।

2. मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

इसी प्रकार थाना कोतवाली कोरबा के अपराध क्रमांक 759/26, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया, पिता अमीत कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के बगल, मेन रोड, कोरबा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के अनुसार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया द्वारा अपने साथी गौतम उर्फ काड़े के साथ मिलकर प्रार्थी समीर कुरैशी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।

उक्त प्रकरण में आरोपी के साथी गौतम उर्फ काड़े को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस की अपील

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। आम नागरिकों से भी अपील है कि फरार आरोपियों अथवा वारंटियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button