रायपुर

छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई गति

रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मूल्यांकन समिति की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में नवा रायपुर में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और रायपुर के पंडरी में जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क सहित विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में परियोजनाओं की निविदा शर्तों, तकनीकी पात्रता मानदंडों और क्रियान्वयन से जुड़े प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निवेशकों को बेहतर वातावरण मिले और प्रदेश के विकास को गति मिले।

सुशासन सरकार आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर निवेश वातावरण और औद्योगिक विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #Infrastructure #Investment

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button