कोरबा

कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में कोरबा में भी दे चुके हैं सेवाएं

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रामगोपाल करियारे को कटघोरा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। वे इससे पहले बिलासपुर यातायात में पदस्थ थे। अब उन्हें कटघोरा, जिला कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामगोपाल करियारे पूर्व में भी कोरबा जिले में पदस्थ रह चुके हैं। यहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। जिले में पहले काम कर चुके होने के कारण वे कोरबा की भौगोलिक परिस्थितियों और पुलिस व्यवस्था से परिचित हैं।

वहीं, कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ठाकुर का तबादला बेमेतरा किया गया है। उनके स्थान पर रामगोपाल करियारे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद कटघोरा पुलिस अनुविभाग में नए एएसपी के नेतृत्व में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां संचालित होंगी। स्थानीय स्तर पर उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए पुलिस प्रशासन में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button