कोरबा

ईमलीडुग्गू रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित बस्तीवासियों ने किया चक्काजाम

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमलीडुग्गू रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। हादसे से आक्रोशित बस्तीवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहा था, तभी वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। अपने क्षेत्र के युवक की मौत से बस्तीवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने विरोध जताते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल युवक की शिनाख्त और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button