कोरबा (ट्रैक सिटी) रात के करीब 11:30 बजे जब घर के सभी सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी घर के दरवाजे के पास काले-पीले रंग का एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया, अचानक सांप को देखकर परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया,घटना कोरबा के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की है, जहां वीर सिंह के घर के दरवाजे के पास Banded Krait (अहिराज) सांप दिखाई दिया,परिवार के लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना जितेंद्र सारथी को दी।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अहिराज सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया, सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज एक विषैला सांप है, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है, यह सांप सामान्यतः रात के समय अधिक सक्रिय रहता है,ऐसे में इसे देखकर घबराने या खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।
देर रात भी मौके पर पहुंचकर मदद करने के लिए वीर सिंह एवं उनके परिवार ने जितेंद्र सारथी तथा उनकी संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें और न ही खुद पकड़ने की कोशिश करें। वन्यजीवों को सुरक्षित बचाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

