कोरबा

NPS/OPS विकल्प चयन,के पेच पर फंसा एल बी शिक्षक संवर्ग

पूर्व सेवा गणना को लेकर 20 फ़रवरी को होगी जिला मुख्यालय पर धरना

कोरबा, 18 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) पूर्व सेवा गणना संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर एनपीएस/ ओ पी एस के पेंच मे फंसे एलबी संवर्ग के शिक्षकों का 20 फरवरी सोमवार को तानसेन चौक स्थित धरना स्थल में, जिले के दूरदराज से शिक्षक एलबी संवर्ग उपस्थित रहकर अपनी जायज मांग पूर्व सेवा गणना करते हुए ops का लाभ एवं क्रमोंनती, पदोन्नति, वेतन विसंगति जैसी मांगो को लेकर एक दिवशीय धरना प्रदर्शन करेंगे , उक्त धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सेवा गणना संयुक्त मोर्चा जिला कोरबा के संयोजक नित्यानंद यादव, वेद शर्मा, मनोज चौबे के संयुक्त नेतृत्व मे आयोजित होगा।ज्ञातब्य हो की वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र मे ops लागु करने संकल्प लिया गया था, ops लागु किया जाना चाहिए किन्तु इसमें nps /ops का विकल्प नोटराइज सहमति समझ से परे है। सरकार, जो कर्मचारी जिस तिथि से सेवा मे है उस तिथि से ops लागू करे।
पूर्व सेवा गणना संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उप संयोजक ओम प्रकाश बघेल, प्रमोद सिंह राजपुत, भवदीय दुबे द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि
एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के विकल्प हेतु वित्त निर्देश तीन एवं चार दिनांक 25 जनवरी 2023 जिसमें विकल्प चयन हेतु डी डी ओ के माध्यम से विकल्प का प्रारूप कनेक्जर 01व कनेक्जर 02 प्रपत्र नोटराइज स्टाम्प न्यूनतम 05/-रू. के साथ 24फ़रवरी 2023तक भरने जारी किया गया है। उक्त वित्त निर्देश के तहत 01/11/2004 से 31/03/2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों/नामीनी (मृत्यु के प्रकरणों मे ) के लिए NPS अथवा OPS मे रहने हेतु विकल्प चयन अनिवार्य किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि 2004 के पूर्व प्रदेश के स्कूलों में 1998 से नियमित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को विकल्प चयन करने 10 जनवरी 2023 को जारी राजपत्र में उल्लेख नहीं किए जाने के कारण विकल्प चयन करने बाध्यकारी प्रतीत नही होता।
उक्त शिक्षक नेताओं द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि nps/ops विकल्प चयन करने संबंधित छत्तीसगढ़ नोटिफिकेशन 10 जनवरी 2023 एवं कनेकजर 02 मैं उल्लेखित कंडिका ओं का अवलोकन करने से स्पष्ट ज्ञात होता है कि एलबी संवर्ग के सेवकों के लिए कंडिका 1 से लेकर 6 तक उल्लेखित सहमति में nps /ops का विकल्प एक बड़ी पेंच है। उक्त सहमति पत्र को लेकर कर्मचारी सशंकित हैं, कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि एल बी संवर्ग विकल्प चयन करने में जल्दबाजी ना करें। प्रांतीयसंयोजक केदार जैन, संजय शर्मा, वीरेन्द्र दुबे, विकास राजपूत के प्रांतीय नेतृत्व में विकल्प चयन करने समय सीमा में वृद्धि करने वित्त विभाग से मांग की गई है।
प्रदेश उप संयोजक ओम प्रकाश बघेल द्वारा बताया गया कि nps /ops विकल्प चयन में उपजे स्थिति के कारण एलबी संवर्ग के विभिन्न प्रांतीय संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाकर सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांग- नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर ops लागू किए जाएं, क्रमोंनती, पदोन्नति, वेतन विसंगति को लेकर 20 फरवरी 2023 को प्रदेश के समस्त जिले मे बड़ी आंदोलन करने जा रही है।
तत सम्बन्ध मे 14 फरवरी 2023 को जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है ।15 फरवरी से 19 फरवरी तक क्षेत्रीय विधायकों, मंत्री, सांसद को ज्ञापन दिया जायेगा।
इसी कड़ी मे 20 फरवरी को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु कोरबा के तानसेन चौक मे कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उक्त निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने जिला के पदाधिकारी बल्लभ दास बैष्णव, अशोक कश्यप , चन्द्रिका पांडेय, चंद्रेश दुबे, कन्हैया देवांगन, रामचरण साहू, रामनाथ बघेल, हरिश्चन्द्र अन्नू, मधुलिका दुबे, सैलजा सिंह, रेखा देवांगन, सावित्री बैष्णव, कल्पना त्रिवेदी द्वारा सभी एलबी संवर्ग के शिक्षकों से अपील की है कि 20 फ़रवरी को आयोजित एक दिवसीय धरना मे अपनी सादर उपस्थिति अवश्य देवें।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!