कोरबा

आदतन कबाड़ चोर जैनुल आबेदीन भेजा गया जेल,चोरी का कबाड़ खरीदने की मिल रही थी शिकायत

दुकान से चोरी किया गया कबाड़ सहित अन्य समान बरामद, बरामद कबाड़ कीमती करीब 1 लाख रूपए

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा। तरुण प्रजापति पिता स्वर्गीय गेंदा प्रजापति निवासी झगरहा चौक के पास कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.08.2022 के रात्रि अपने दुकान में गैस वेल्डिंग मशीन, कटिंग मशीन , स्ट्रक्चर पाईप, चैनल ,गैस चूल्हा आदि दुकान में रखकर ताला बंद कर घर आ गया था आज सुबह जाकर देखा किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है।

 मामले में चौकी रामपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया गया । विवेचना के दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि झगरहा में कबाड़ दुकान संचालक जैनुल आबेदीन उक्त चोरी के सामान को अपने कबाड़ दुकान में छिपाकर रखा है , सूचना पर पुलिस द्वारा जैनुल आबेदीन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के निशानदेही पर उक्त सभी वस्तुओं को बरामद किया गया है ।

कबाड़ दुकान की तलाशी लेने पर उक्त वस्तुओं के अतिरिक्त बिजली सप्लाई में उपयोग होने वाला एलमुनियम का वायर लगभग 1.5 क्विंटल सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुआ । मामले में आरोपी जैनुल आबेदीन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button