कोरबा

धूमधाम से मनाई जाएगी 18वीं हरेली महोत्सव,, आयोजित होंगे विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम,,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा / 7 जुलाई को संध्या 5:00 बजे छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति की अति आवश्यक बैठक छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में आहूत की गई उपरोक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


आगामी छत्तीसगढ़ महापर्व हरेली तिहार को बड़े ही धूमधाम से मनाने की रूपरेखा बनाएगी उपरोक्त कार्यक्रम में पारंपरिक खेल कूद पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन के संबंध में चर्चा की गई तथा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिसमें महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ खेलकूद प्रकोष्ठ सभी को अलग-अलग जिम्मेवारी सफल संचालन हेतु दी गई साथ ही इस वर्ष समिति स्वतंत्र रूप से महापर्व हरेली तिहार का आयोजन करेगी।
उपस्थित सदस्यों से कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए एवं भारी संख्या में आम जनों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की गई छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति विगत 17 वर्षों से इस महापर्व को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मनाते आ रही है एवं लगातार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पारंपरिक तीज त्यौहार खेलकूद एवं छत्तीसगढ़िया में परस्पर सद्भावना बनी रहे लगातार प्रयास कर रही है यह वर्ष 18 वां हरेली महोत्सव होगा ।

आज के बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, प्रदेश महासचिव प्यारे लाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक हरिश्चंद्र चंद्र निषाद, यू आर महिलागे ,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन जांगड़े ,प्रदेश सांस्कृतिक सचिव घनश्याम श्रीवास ,प्रदेश कोषाध्यक्ष दिगंबर लाल ,संगठन सचिव आर के पांडे, रामाधार पटेल, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक अमृता निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता देवी ,प्रचार सचिव संतोष शुक्ला ,दिनेश कुमार केवट, लता केवट, सविता, ममता कटक्वार, जानकी पाटले, यस शुक्ला ,श्रीमती मुन्नी नायक, श्रीमती सरिता चौधरी, श्रीमती सविता पांडे आदि उपस्थित थे।
समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील है कि 16 जुलाई को संध्या 4:00 बजे प्रेस क्लब ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में प्रेस वार्ता है उसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button