कोरबा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ व जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय महिला खेल उत्सव का सफल आयोजन किया गया। 08 मार्च 2026 को स्थानीय वि.गृ.उ.मा.वि. क्रमांक 01 के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं का निष्पादन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना और जिले की उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। आयोजन की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती धनकुंवारी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती राजपूत ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य से ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत और निष्ठा से प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले की गौरवशाली बालिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें कु. लक्ष्मी कश्यप, कु. श्वेता केवट, कु. जिज्ञासा साहू, कु. नंदा सिंह कंवर, कु. हर्षू श्रीवास्तव और कु. नीती पटेल शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दलीय खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कबड्डी स्पर्धा में कोरबा महिला टीम ने विजेता और बालको महिला टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में खेल अकादमी कोरबा प्रथम एवं एस.ई.सी.एल. वॉलीबॉल क्लब कोरबा द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका गृह ’अ’ ने प्रथम व बालिका गृह ’ब’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रस्साकसी में कोरबा की टीम ने पाली की टीम को हराकर जीत दर्ज की। खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। आयु वर्ग अंडर 13 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कु. रचना साहू ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दुर्गा निषाद ने प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ में कु. वर्षा सोनी प्रथम रहीं। आयु वर्ग 13-18 वर्ष की श्रेणियों में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में कु. छाया यादव प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में खुशबू खातून विजेता रहीं। इसी प्रकार 18-35 वर्ष के आयु वर्ग में हेमा प्रजापति ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं 400 मीटर दौड़ में राजनंदनी प्रथम स्थान पर रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में क्रीड़ा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए समस्त अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button