कोरबा

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो युवकों की मौत, 5 घंटे तक चक्काजाम।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर सोमवार रात करीब 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो लगभग पांच घंटे तक जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार जवाली गांव निवासी प्रकाश और बबलू मोटरसाइकिल से जवाली मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

करीब पांच घंटे बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button