कोरबा

अनियंत्रित होकर पलटी बियर से भरी ट्रक, लोग बियर की बोतले उठा चलते बने…

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़/ कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास में एक बियर से भरी ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिससे ट्रक में रखी बियर की लगभग 25 पेटी बियर नीचे सड़क पर गिर गई. जिसके बाद बोतलों को लूटने के लिए लोगों में होड मच गई ।

आसपास के लोग बीयर की बोतले समेट कर भागने लगे । घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बोतल अपने हाथ में लेकर खड़े हैं,तो कुछ बोतल लेकर मौके से चलते बने ।

बियर से भरी ये ट्रक बिलासपुर से कोरबा आ रही थी । चालक ने बताया की ब्रेकर के चलते ये घटना हुई है । कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही जाम सड़क को खाली करवाया

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button