कोरबा

अलाव तापते समय महिला के कपड़ों में लगी आग 2 लोग झुलसे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा नगर बस्ती में अलाव तापते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। दोनों को शासकीय रानी धनराज कुंवर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय रूबी देवी अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रही थीं। इस दौरान वह फूलबाई नामक महिला से बातचीत करते हुए खड़ी थीं। अचानक पीछे हटते समय उनके कपड़ों में आग लग गई।आसपास मौजूद लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को बचाने की कोशिश में जगदीश कुमार नामक युवक भी झुलस गया।

जगदीश ने बताया कि वह कुछ दूरी पर खड़ा था और आग देखकर तुरंत कंबल लेकर आया। आग बुझाने के दौरान उनके हाथ भी जल गए। रूबी देवी के पति लक्ष्मण कुमार,ने बताया कि घटना के समय वह काम से बाहर थे। सूचना मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां से उनकी पत्नी को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button