बिलासपुर

आदतन बदमाश धारदार तलवार लहराते गिरफ्तार भेजा गया रिमांड पर

बिलासपुर,07 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) बिलासपुर पुलिस द्वारा होली पर्व में शांति सौहार्द बनाये रखने हेतु लगातार ,शांति समीति की बैठक, कोटवारो के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा लगातार ग्रमीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग व फ्लेग मार्च-अप के माध्यम से लोगो को होली पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील किया जा रहा हैं , कि आज दिनांक 07.03.2023 के थाना रतनपुर क्षेत्र ग्राम सेमरा में एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा आम जगह पर तलवार लहराते आम जन को डरा धमका कर भयभीत कर रहा हैं कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतनपुर प्रसाद सिन्हा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते थाना टाउन पेट्रोलिंग के ग्राम सेमरा रवाना किया जंहा सेमरा में मेडिकल दुकान के पास 01 व्यक्ति तलवार नुमा चाकु लहराते मिला जिसे घेराबंदी कर अपने अभिरक्षा में लेकर 01 धारदार तलवार नुमा धारदार चाकु जिसकी करीब 31 ईंच लंबाई चौड़ाई 2 इंच कब्जे में लिया गया नाम पता पूछने पर परिवेश उर्फ गब्बर साहू निवासी सेमरा का ही बताया जिसके विरूद्ध थाना रतनपुर में पूर्व में अपराध क्रमांक 497/2021 धारा 294,506,323,34 भादवि, अपराध क्रमांक 474/2021 धारा 294,323,327 भादवि में कोर्ट में चालान किया जा चुका हैं। इस प्रकार आदतन बदमाश को कोई भी गंभीर घटना को अंजाम देने के पूर्व गिरफतारी कार्यवाही कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button