NEWS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नगर पालिका लोरमी में आयोजित कवि सम्मेलन में हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के थाना ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोरमी के अपने परिवार जनों के साथ कवि सम्मेलन का आनंद लिया। इस सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शशिकांत यादव, अतुल ज्वाला, सुरेंद्र यादवेंद्र, डॉ वेदव्रत वाजपेई, रमेश विश्वहार, पद्मनी शर्मा, देवेंद्र परिहार ने शानदार काव्य पाठ किया, जिसे सुनने लोगों में गजब का उत्साह दिखा। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस कवि सम्मेलन के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लोरमी में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी के वार्ड 7 की गली में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क दूधिया रोशनी से जगमग हो गई है। इससे पहले लोगों को अंधेरे में चलना पड़ता था। श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार में लोरमी नगर पालिका का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार लोगों की जनसुविधा पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, पार्षदगण, पार्टी के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button