कोरबा(ट्रैक सिटी) । बिलासपुर में आयोजित हुई एक दिवसीय स्काउटर- गाइडर कार्यशाला में कोरबा जिले से 25 लीडर्स सम्मिलित हुए। कार्यशाला में नवीन राज्य पुरस्कार योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा 27 से 29 अप्रेल तक राज्य के अलग- अलग जिलोें में स्काउटर- गाइडर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। बिलासपुर में आयोजित कार्यशाला में बिलासपुर, कोरबा एवं जांजगीर चांपा जिले के लीडर्स ने भागीदारी की। कोरबा जिले से 26 लीडर्स कार्यशाला में सम्मिलित हुए। वर्कशॉप के लीडर ऑफ कोर्स एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने राज्य पुरस्कार, व्यस्क प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी और नए दिशा निर्देशों से भी लीडर्स को अवगत कराया। श्री मिश्रा ने लीडर्स से सीधे संवाद स्थापित करते हुए बेसिक यूनिट लीडर कोर्स एवं कार्यक्रमों पर सुझाव भी लिए। छत्तीसगढ़ मेंबरशिप ग्रोथ के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने सदस्यता वृद्धि और जिलों के लक्ष्य तथा विजन 2034 की रणनीतिक कार्ययोजना की भी जानकारी दी। श्री शेख ने रोचक तरीके से न्यू यूथ प्रोग्राम से लीडर्स को अवगत कराया। कोरबा के डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी ने वारंट चार्टर, ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम, राज्य पुरस्कार में किए जा रहे बदलाव, गणवेश, नवीन बैज आदि की जानकारी दी। कार्यशाला में राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता, डीईओ, बिलासपुर विजय कुमार टांडे, संयुक्त राज्य सचिव बीना यादव, सहायक राज्य आयुक्त विजय यादव की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
इन लीडर्स ने भागीदारी की
जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, डीओसी द्वय उत्तरा मानिकपुरी, डीगम्बर सिंह कौशिक, एसआर अमित, प्रीतम लाल राजवाड़े, भागीरथी श्रीवास, भूपेंद्र वर्मा, राकेश टंडन, राजीव कुमार साहू, मनराखन अगरिया, संतोष कुमार दिनकर, लोकनाथ सेन, राजकुमार वैष्णव, नमिता कड़वे, पूर्णिमा भट्टाचार्य, रेणु श्रीवास्तव, उमेश्वरी राज, अनीता खलखो, बसंती पटेल, नील कुमारी राज, सावित्री पुलस्त, नमिता कुर्रे, आसमा कुरैशी, सविता लता, ललिता तिवारी

