Korba

कर्ज से परेशान किसान ने जहर का सेवन कर दी जान,पुलिस कर रही मामले की जांच।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। खमरिया के रहने वाले राजकुमार (50 साल) आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे। कर्ज से परेशान उसने 22 अक्टूबर को कीटनाशक खा लिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। परिजन राजकुमार को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार (22 अक्टूबर) सुबह नशे की हालत में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने-अपने काम पर चले गए थे। जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर लौटी, तो उसने राजकुमार को खाट पर पड़ा और उल्टी करते देखा। पास में खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान चल रहा था। उसने आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे।

कर्ज में होने के कारण वह शराब का अधिक सेवन करने लगा था। पत्नी को यह समझ नहीं आ रहा कि उसने यह घातक कदम क्यों उठाया। मृतक के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। राजकुमार खेती-किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button