Korba

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद।

कुल 116 आवेदन हुए प्राप्त।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, नये स्कूल-आंगनबाड़ी भवन, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोग नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने, पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग और अपर कलेक्टर मनोज बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button