कोरबा

कृषि संकल्प महाभियान के अंतर्गत ग्राम दादर खुर्द में हुआ शिविर का आयोजन

धान की उपज बढाने के साथ-साथ कृषि लागत को कम करने पर भी वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को दिया गया मार्गदर्शन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिये वैज्ञानिक प्रसार, स्थायी प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के माध्यम से प्रारंभ किया गया है।

 विकसित कृषि संकल्प अभियान  बुवाई के पूर्व आयोजित किया जाता है, ताकि फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिये समय से क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

    • यह अभियान 723 ज़िलों में 65,000 से अधिक गाँवों को शामिल करने का लक्ष्य रखता है और इससे 1.3 करोड़ से अधिक किसानों को सीधेतौर पर जोड़ने की उम्मीद है, ताकि वैज्ञानिक कृषि  पद्धतियों को अपनाने और स्थायी कृषि विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।
    • यह अभियान विज्ञान-समर्थित, जलवायु सहिष्णु और किसान-केंद्रित कृषि के माध्यम से भारत को बास्केट ऑफ द वर्ल्ड बनाने की दृष्टि से मेल खाता है।

कृषि संकल्प महाभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम दादर खुर्द में जगन्नाथ मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, नरेंद्र देवांगन पार्षद, मीना शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती सुनीता चौहान, पार्षद ग्राम दादर खुर्द, प्रताप सिंह कंवर पार्षद, ग्राम खरमोर, देवेंद्र पाल सिंह कंवर उपसंचालक कृषि कोरबा, मुकुंद सिंह कवंर पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य, श्रीमती सीमा गौतम अनुविभागीय कृषि अधिकारी , श्रीमती सुलोचना भुइया वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा, श्रीमती ज्योतिराज मत्स्य पालन अधिकारी, विकास गुप्ता उद्यान विस्तार अधिकारी, संजय पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, प्रेमलाल मिरेन्द्र, कृषि अधिकारी, श्रीमती गिरिजा साहू, श्रीमती सुजाता मुंगेल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घनश्याम सिंह मरकाम उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो कृषकों ने सम्मिलित होकर वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों से उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की, जिसमें मुख्य रूप से प्रति एकड़ उत्पादन अधिक से अधिक प्राप्त करने पर जोर दिया गया। गौरतलब हो की ग्राम दादर खुर्द क्षेत्र में प्रगतिशील कृषकों द्वारा विगत 5-6 वर्षों से धान की खेती में क्रांति लाई गई है, जिसमें प्रति एकड़ 40 से 43 कुंटल प्रति एकड़ धान की उपज 6 से 7 कृषकों द्वारा लिया जा रहा है जो की पूरे क्षेत्र के लिए एवं जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।क्षेत्र के कृषको ने जिले में ही नहीं अपितु राज्य स्तर पर कोरबा जिले का नाम रोशन किया है जिसमें अंजनी राठिया राम रतन निकुंज,सीताराम लहरे,करम सिंह यादव, परमानंद साहू भोजराम देवांगन, रामखिलावन सिंह, ईग्नेश लकड़ा आदि शामिल है। इस शिविर में धान की उपज के साथ-साथ कृषि लागत को कम करने पर भी वैज्ञानिकों द्वारा उचित मार्गदर्शन कृषकों को दिया गया जिसमें जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का प्रयोग कर कृषक कृषि लागत को कम कर सकते हैं

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button