New Delhi

केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा यात्री  ट्रेनों की नियमित चालान हेतु केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रद्द करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में भी 72 से अधिक ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखंड के बीच तीसरी लाईन जोड़ने के नाम पर रद्द कर दिया गया है। खबर है 4 अगस्त से 19 अगस्त के बीच 72 यात्री ट्रेने प्रभावित रहेगी। रेलवे का यह कदम बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन है, छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली है। इस समय इतनी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाना रेल यात्रियों के ऊपर अत्याचार है। रेलवे को यदि मेंटेनेंस करना था तो इसके लिये काम की समय सारणी का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये जिससे यात्री सुविधायें बाधित न हो।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि पिछले चार वर्षों से देश की रेल सुविधाएं पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। यात्री ट्रेनों की बिना कारण बताये रद्द कर दिए जाने का फरमान जारी कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ो यात्री ट्रेनों को अनेको बार महीनो तक के लिए रद्द किया गया है। महीनो पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री रेलवे की इस मनमानी से परेशान होते है। त्योहारों, छुट्टियों, शादी ब्याह के सीजनों मे रेल्वे बिना बताए, बिना कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द कर देती है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द किये जाने का कारण मेंटेनेंस बताया जाता है। जबकि उन्ही ट्रेको पर यात्री ट्रेनों से 50 गुना अधिक क्षमता की मालवाहक ट्रेनों को चलाया जाता है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर दूसरे प्रदेश को भेजने के लिए भी छत्तीसगढ़ की यात्री सुविधाओं को बाधित किया गया।

सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि रेल्वे द्वारा जिस प्रकार से यात्री ट्रेनों के संचालन में लगातार कोताही बरती जा रही उससे स्पष्ट हो रहा की रेल्वे यात्री सुविधाओं की अपेक्षा मालवाहक गाड़ियों को ज्यादा प्राथमिकता दे रही। यह जानबूझकर किया जाने वाला षड़यंत्र है ताकि जनमानस में रेल अलोकप्रिय हो और मोदी सरकार रेलवे को निजी हाथों विशेषकर अडानी समूह को सौप सके। रेल देश के नागरिकों की सबसे सुलभ और लोकप्रिय सुविधा है। आजादी के पहले और बाद में भी सभी सरकारों ने घाटा उठा कर भी जनहित में रेलवे का संचालन अनवरत जारी रखा। रेलवे को बेचने का कोई भी प्रयास देश की जनता के साथ धोखा है, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
प्रदेश सचिव बी एन सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों को नियमित चालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यात्री सुविधाओं विकलांग, बुजुर्ग, रिटायर्ड, सैनिकों, छात्रों, बच्चों को पूर्व में मिलने वाली रियायते बहाल की जाए तथा रेलवे के निजीकरण के षड्यंत्र पर तत्काल विराम लगे।

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल अपने साथियों व परिवार के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र माह में बाबा बैद्यनाथ की नगर देवघर जाने के लिए रेलवे आरक्षण काउंटर से विगत 4 माह पूर्व से ही टिकट आरक्षण कराया था लेकिन जिस दिन उन्हें चांपा स्टेशन से बिलासपुर पटना एक्सप्रेस पकडना था दो घंटे पूर्व पता चला कि उक्त  ट्रेन को रद्द कर दिया गया है वही दूसरी बार 45 यात्रियों के साथ साउथ बिहार एक्सप्रेस से 31 जुलाई को जाना तय कर टिकट आरक्षण कराया गया था उस दिन भी सुबह 7 बजे पता चला कि उक्त  ट्रेन मात्र झारसुगडा तक जायेगी कारण टाटानगर के पास मेल के डिब्बे पटरी पर से उतर जाना बताया गया। सभी यात्रियों को सूचित किया गया और  ट्रेन टिकट को कैंसिल कराया गया कैंसिलेशन में हजारों रूपये कट गये उपर से बस किराया, होटल रेट आदि का एडवांस भी जप्त हो गये। यह मानकर संतोष करना पडा कि शायद बाबा का बुलावा नहीं है। लेकिन हद तो तब हो गई कि उक्त  ट्रेन अपने गंतव्य स्थान तक गई। इस घटना से सभी श्रद्धालु यात्रियों को अत्यंत निराश होना पड़ा अब उपभोक्ता फोरम जाने कि तैयारी हो रही है। सुरेश कुमार अग्रवाल ने 13 सितंबर को देवघर जाने के लिए तीसरी बार टिकट आरक्षण कराया है।
इस अवसर पर सुरेश सहगल, सुरेश अग्रवाल, रवि सिंह चंदेल, संतोष लांझेकर, राकेश पंकज, नारायण लाल कुर्रे, पंचराम निराला, यशवंत चौहान, ओमप्रकाश सिंह, खेल लाल, कुलदीप अहिरवार, सोनू सिंह, काशी नेताम, विजय ठाकुर, असरफ खान, निकील नेताम, लक्ष्मी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button