Korba

केंद्र सरकार का यह बजट देश की जनता को निराश करने वाला है – जयसिंह अग्रवाल

ट्रैक सिटी। केन्द्रीय बजट 2024 पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। इस बजट में आम आदमी को राहत देने लायक कुछ भी नहीं है। बजट में अन्नदाता किसानों के लिए खाद सब्सिडी को गत वर्ष की तुलना में घटा दिया गया हैं। वही सिनियर सिटीजन को रेलवे में छुट की आस धरी की धरी रह गई, केन्द्रीय विद्यालय में  छात्रों को कोटा के तहत प्रवेश पर भी रोक लगा कर रखे है। मंहगाई में कोई राहत नही, मध्यम वर्ग को किसी प्रकार से कोई राहत नही। केन्द्र का यह बजट छत्तीसगढ़ और कोरबा की जनता को निराश किया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button