कोरबा

कोरबा में ब्लैक फिल्म पर सख्त कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस का अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर पेनाल्टी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सड़क सुरक्षा जागरूकता माह समाप्त होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि अभियान केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती आगे भी जारी रहेगी। इसी कड़ी में अब वाहनों में अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म हटाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अनुसार महंगी और लग्जरी गाड़ियों में अवैध ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले कई वाहन चालक यह मानकर चल रहे थे कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब ऐसे वाहनों को चिन्हित कर विभिन्न चेकिंग प्वाइंट पर रोका जा रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर मैदानी अमले ने अभियान को तेज कर दिया है।

आज शुक्रवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान कई वाहनों को रुकवाया और बिना किसी रियायत के उनमें लगी ब्लैक फिल्म मौके पर ही हटवाई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने प्रभाव और दबाव दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के सामने किसी की नहीं चलेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाना नियमों का उल्लंघन है और इसे सुरक्षा के प्रति लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में न केवल ब्लैक फिल्म हटाई जाएगी, बल्कि संबंधित वाहन चालक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक दिन या सीमित अवधि का अभियान नहीं है, बल्कि इसे लगातार चलाया जाएगा। इससे पहले अवैध पार्किंग के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई करते हुए सैकड़ों वाहनों में लॉक लगाने और पेनाल्टी वसूलने की कार्रवाई की जा चुकी है।

इसके साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती जारी है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं और ऐसे हर मामले में न्यायालय के माध्यम से दंड का प्रावधान है। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button