कोरबा

कोरबा में हरित पहल: परिवहन नगर में नगर निगम द्वारा किया गया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर को हरियाली युक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कोरबा नगर निगम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत परिवहन नगर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर के सौंदर्य में वृद्धि करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर निगम द्वारा किए गए इस पौधरोपण कार्यक्रम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। साथ ही यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, आनंद राठौर सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सराहना करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की।

नगर निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस हरित अभियान का हिस्सा बनें और अपने आसपास पौधे लगाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में सहयोग करें।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button