कोरबा

कोरबा में 17 और 18 जून को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने किया जाएगा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जून और 18 जून 2026 को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा। 17 जून बुधवार को बुध पुष्य नक्षत्र तथा 18 जून गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह संस्कार बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक माना जाता है।

इस अवसर पर बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुरूप संतुलित आहार, दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। बच्चों और उनके परिजनों को उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।

आयोजकों ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने के लिए पूर्व पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय द्वारा संचालित यह कार्यक्रम प्रतिमाह आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों के समग्र स्वास्थ्य विकास के लिए उपयोगी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराना है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button