Korba

कोरबा वनमंडल अंतर्गत हाथी की मौत की घटित हुई दूसरी घटना, निमोनिया बना मौत का कारण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत हाथी की मौत की दूसरी घटना घटित हुई है। हाल ही में करेंट से कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में वयस्क नर हाथी की मृत्यु हुई। इसके बाद नवजात कलभ ने जन्म के बाद उचित चिकित्सा देखभाल के अभाव में दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार यह मामला पसरखेत रेंज के बगधरीडांड जंगल का है। यहां दो दिन पहले जन्मे नवजात नर हाथी के बच्चे (कलभ) की मृत्यु हो गई। वन विभाग के अनुसार वह बेहद कमजोर हालत में जन्मा था और जन्म के बाद से ही उसे निमोनिया हो गया था, जिससे उसकी सांसें थम गईं। हाथी के बच्चे के जन्म की सूचना मिलते ही कोरबा वनमंडल की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन मादा हाथी के आक्रामक व्यवहार के चलते किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जा सकी। बारिश और ठंड ने नवजात हाथी की हालत और बिगाड़ दी। सुबह जैसे ही मादा हाथी नवजात से कुछ देर के लिए दूर गई, वनकर्मी नवजात को रेंज ऑफिस लाए और पशु चिकित्सक से जांच कराई गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। निमोनिया के कारण उसकी हालत नाजुक थी और उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button