कोरबा

गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज पहले बॉयफ्रेंड ने दूसरे पर किया कैंची से हमला।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा में लव अफेयर को लेकर एक युवक ने नाबालिग पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा का है। जानकारी के अनुसार, पथर्रीपारा का रहने वाला सागर यादव (18) का एक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर चल रहा था।

कुछ समय बाद लड़की ने सागर से दूरी बना ली और उसी मोहल्ले के दूसरे नाबालिग के करीब आ गई। इसी बात से सागर नाराज था।सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सागर यादव ने अपने पास रखी कैंची से नाबालिग के चेहरे पर कई वार किए। हमले में किशोर घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने सागर यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर यादव आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। बालिग होने के बाद उसने फिर से यह घटना की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button