कोरबा

ग्राम धोबीबारी में 50 हाथियों ने कई घर को किया तहस-नहस , चट किया पीडीएस का राशन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटोरी नगोई के आश्रित ग्राम धोबीबारी में बीते 5-6 दिनों से 50 जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के झुंड ने ग्राम में धावा बोलकर सभी कच्चे मकानों को तहस-नहस कर दिया, जिससे लगभग 10 परिवार बेघर हो गए हैं। पंडों, रजवार, गोंड और धोबी समुदाय के लोग अब मजबूरी में जंगल के पेड़ों के नीचे शरण लेने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से हाथियों की हरकतें मुश्किल में डाल रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे के आसपास हाथियों का झुंड ग्राम में प्रवेश कर जाता है और भारी नुकसान पहुंचाता है। 11 फरवरी को हाथियों ने चार मवेशी को मार डाला। जान बचाने के लिए ग्रामीणों को दूर तक भागना पड़ा, तब कहीं जाकर हाथी ग्राम से हटे। ग्रामीणो ने बताया कि हाथियों के हमले से मवेशियों के साथ-साथ फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। पीडीएस से मिला राशन भी खत्म हो गया है, जिससे ग्राम में खाने-पीने का संकट भी गहरा गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर निष्क्रियता का संगीन आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग की कार्यवाही से न तो हाथी गांव से हट रहे हैं और न ही लोगों को सुरक्षा मिल पा रही है।

पड़ो समाज के मुखिया ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और विकराल हो सकती है, जिससे जनहानि की आशंका भी बढ़ जाएगी। गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन और वन विभाग से तत्काल राहत, मुआवजा और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button