कोरबा

घर से दूर बाड़ी में मिली युवक की लाश, युवक के शव पर रस्सी से गला घोंटने के निशान

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसीबार में एक युवक की लाश उसके घर से दूर बाड़ी में मिली है। शव के गले पर तार या रस्सी के निशान दिख रहे हैं। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव नामक व्यक्ति का परिवार निवास करता है।सुबह जब परिवार सोकर उठा, तो 18 साल का बेटा अमन कुमार यादव घर में नहीं देखा। जब पिता शोभा यादव उसे ढूंढने निकले, तो उसकी लाश गांव के ही बाड़ी में पड़ी हुई दिखाई दी।
मृतक के पिता ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव और घटनास्थल का जायजा लिया। रस्सी या तार से गला घोंटने के निशान शव पर पुलिस को मिले हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजहों का होगा खुलासा
थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में केस हत्या का लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि अमन को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
मृतक के पिता ने कहा कि उनका बेटा बाड़ी में कब और कैसे पहुंचा, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने गांव में किसी के साथ भी दुश्मनी की बात से भी इंकार किया है। परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button