कोरबा

कोरबा में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन दुरपा रोड स्थित परशुराम भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने समाजजनों को दीपावली मिलन, गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति और प्रगति के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठन में ही शक्ति निहित है। अन्नकूट का पर्व भी हमें एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ब्रजवासियों ने एकजुट होकर संकट का सामना किया था। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सामूहिक प्रयास और सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी संभव हो सकता है। अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से तैयार सामूहिक प्रसाद भी विविधता में एकता का प्रतीक है।

समारोह में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। रामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को निर्णायक पंडित शिवराज शर्मा के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पंडित शिवराज शर्मा ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन और भगवान श्रीराम का गुणगान हमारी सनातन संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों एवं आदर्शों के संरक्षण का माध्यम है। जब रामचरितमानस की चौपाइयां हृदय में स्थान बनाती हैं, तब हमारी संस्कृति पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनी रहती है।

कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य पंडित दीनदयाल शर्मा ने मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं संजय शर्मा ने किया। इसके बाद भगवान को अन्नकूट प्रसाद का भोग अर्पित कर सामूहिक आरती की गई। उपस्थित समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव शशि शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा महिला मंडल की संरक्षिका निर्मला शर्मा, अध्यक्ष रेणु पुजारी, सचिव अंजू चौमाल एवं कोषाध्यक्ष सोनल शर्मा सहित समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने सपरिवार शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।

दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ने सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कारों, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button