बीजापुर

बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, K-9 डॉग स्क्वाड ने खोज निकाले 136 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

बीजापुर(ट्रैक सिटी)/ जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छिपाकर रखे गए तीन डंप बरामद किए हैं। इनमें 136 नग बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। इस कार्रवाई में K-9 डॉग स्क्वाड ने अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डीआरजी, K-9 डॉग स्क्वाड और 208 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की पहचान की। डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता लगाया गया। यहां से 103 नग बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।

इसी तरह थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में भी सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन, कोबरा की 204वीं बटालियन और K-9 डॉग स्क्वाड वेस्पा की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने जंगल में छिपाकर रखे गए दो माओवादी डंप बरामद किए। इनमें 33 नग बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री मिली।

इस तरह दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत माओवादी सामग्री जब्त की गई। बरामद सामग्री के संबंध में थाना पामेड़ और थाना गंगालूर में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button