एमसीबी

स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिले की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन

स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन में मिली सफलता

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही नई मजबूती, राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र 

एमसीबी(ट्रैक सिटी)/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं संस्थागत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान ने इन निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। इस उपलब्धि से जमथान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित कर NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रेरणा मिलेगी।

टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन से मिली सफलता

जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और नियमित गुणवत्ता सुधार गतिविधियों के कारण केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सफलता को जिले में गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button