Korba

छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय दिखाते हुए विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया उत्साह – 25 से अधिक मॉडल किए प्रस्तुत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जमनीपाली में 15 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। वार्षिक शैक्षणिक गतिविधि के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय देते हुए 25 से अधिक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना और खोजशीलता को प्रोत्साहित करना था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी के प्राचार्य सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मॉडलों का गहन अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों पर चर्चा की। अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि विज्ञान की अनेक महान खोजें दैनिक जीवन की साधारण जिज्ञासाओं से जन्म लेती हैं। उन्होंने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का उदाहरण देते हुए कहा कि “सेब नीचे ही क्यों गिरता है?” जैसे प्रश्न ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी और आज आधुनिक तकनीकों के विकास में इसकी अहम भूमिका है।

प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों—श्रीमती लीना राठौर, श्रीमती अंजुलता राठौर, श्रीमती हर्षा यदु, सुश्री मानसी वर्मा और सुश्री प्रिया आदित्य—के मार्गदर्शन में विविध मॉडल तैयार किए। सोलर इन्वर्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, पीएच सॉइल डिटेक्टर, स्मार्ट डस्टबिन समेत कई आकर्षक मॉडल प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु रहे। विद्यार्थियों ने न केवल मॉडल प्रदर्शित किए बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके कार्य सिद्धांतों का भी विस्तृत विवरण दिया, जिससे उनकी मेहनत और प्रतिभा स्पष्ट झलकी।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री मानसी वर्मा ने प्रभावी रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन का वक्तव्य श्रीमती अंजुलता राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना करते हुए अतिथियों और शिक्षकों ने इसे छात्रों में नवाचारी सोच को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button