कोरबा

छुई मिट्टी के धसने से एक महिला की हुई मौत-दो घायल

ग्राम करमंदी और बेंदरकोना के बीच जंगल में घटी घटना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा 10 जनवरी,(ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिले में रविवार को ग्राम करमंदी और बेंदरकोना के बीच जंगल में छुई खदान के धंसने से मलबे में तीन महिला के दबने और उनमे से एक की मौत हो जाने की जानकारी विशेष सूत्रों से मिली हैं। डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा हैं कि उक्त घटना के सामने आने के बाद छुई की खुदाई कर रहे अन्य लोग मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। मृत महिला का नाम प्रमिला बाई कंवर बताया जा रहा है, जो ग्राम जुनवारी की निवासी है, अपने पति के साथ छुई मिट्टी लेने पहुंची हुई थी। छुई मिट्टी गावों में अधिकतर दीवार, आंगन, चूल्हा लिपने के काम मे आता है। इसमें शीतलता होने के कारण कई तरह की तकलीफों में दवा का भी काम करती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button