सक्ती

जनपद पंचायत सक्ती में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

*जनपद पंचायत सक्ती में बस स्टैंड से ग्राम डोंगिया होते हुए नेशनल हाइवे पर भी निकाली गई जागरूकता रैली*

*स्वीप स्कूटी और बाइक रैली में नगरवासी, गणमान्य नागरिक, महिला, पुरुष, युवा सहित अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में हुए शामिल*

सक्ती (ट्रैक सिटी)/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक बी पी भरद्वाज के निर्देशन में सक्ती विकासखंड सहित अन्य सभी विकासखंड में लोकसभा के लिए मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरुक करने हेतु विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत सक्ती में सुबह 7:30 बजे बस स्टैण्ड सक्ती से शुरुआत करते हुए ग्राम डोंगिया होते हुये नेशनल हाईवे कंचनपुर से जनपद पंचायत सक्ती प्रांगण तक स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जनपद पंचायत सक्ती में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्कूटी और बाइक रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति पवार और वरिष्ठ करारोपण अधिकारी राजकुमार रात्रे द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपनी अनिवार्य सहभागिता प्रदान करने हेतु अपील किया गया। इस अवसर पर नगरवासी, गणमान्य नागरिक, महिला, पुरुष, युवा, जनपद पंचायत सक्ती कार्यालय के विकास विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, करारोपण अधिकारी, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं स्व. सहायता समुह की महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हुई।

*कम मतदान वाले ग्राम पंचायतों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने सचिवों की बैठक 5 अप्रैल को*

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशनुसार स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कम मतदान वाले ग्राम पंचायतों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए 5 अप्रैल 2024 को ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक जनपद पंचायत सक्ती सभाकक्ष में चर्चा और सुझाव के आदान प्रदान के लिए आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 9 अप्रैल 2024 को ग्राम पंचायत असोंदा में कलशयात्रा एवं मतदान शपथ का आयोजन प्रस्तावित है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button