कोरबा

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण से सुशासन की संकल्पना हो रही साकार – महापौर

जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा निगम क्षेत्र का चैथा सुशासन तिहार शिविर रविशंकर नगर जोन में हुआ आयोजित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि जनसमस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण से हमारी सरकार की सुशासन की संकल्पना साकार रूप ले रही है तथा यह प्रमाणित हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में सुशासन की सरकार है। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि इन शिविरों के माध्यम से हम सब जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आमजनता से सीधे रूबरू हों, उनकी समस्याओं को गहराई से जानें तथा उनका त्वरित निराकरण करायें, इन शिविरों के माध्यम से सरकार की यह जनहितैषी मंशा पूरी हो रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यहाॅं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। केारबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में, दूसरा शिविर 11 मई को टी.पी.नगर जोन कार्यालय में ंतथा तीसरा शिविर कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था, वहीं इस कड़ी में आज निगम के पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुये शिविर में लगाये गये जिले के विभिन्न विभागों व नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया, इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, उर्वशी राठौर, धनकुमार गर्ग, नारायण प्रसाद कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, सुनीता चैहान, गोपाल कुर्रे आदि पार्षद व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि जब हमने निगम की कमान अपने हाथ में संभाली उस समय निगम के 67 वार्डो में समस्याएं व्याप्त थी, किन्तु उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निरंतर आशीर्वाद से अब ये सभी समस्याएं क्रमशः दूर हो रही हैं, हमारे आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय भी ऊर्जावान अधिकारी हैं तथा जनसमस्याओ के प्रति अत्यंत गंभीर रूख रखते हैं तथा मेरे मार्गदर्शन व आयुक्त की देखरेख में निगम के अधिकारी जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हैं। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के पश्चात भी निगम की अभिनव योजना महापौर की पाती के माध्यम से आपकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण 24 घंटे के अंदर किया जायेंगा। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन का संकल्प था कि झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पट्टा मिले, मालिकाना हक मिले, अब उनका यह संकल्प पूरा होने जा रहा है।

योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिये शिविर अच्छा माध्यम 

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन-जन के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं बनाई हैं, इन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे, उन्हें योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिये सुशासन तिहार शिविर एक अच्छा माध्यम बन रहे हैं, लोगों को योजनाओं की जानकारी हो रही है, वे योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पानी, बिजली, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य ऐसी समस्याएं जिनका निदान तुरंत संभव है, उनका त्वरित निदान भी हो रहा है।

शिकायतें हो रही तत्काल दूर 

इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी आमजनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुने तथा उनका तत्काल निराकरण करायें, यह सुशासन तिहार शिविरों का प्रमुख उद्ेदश्य है, निश्चित रूप से सरकार का यह उद्देश्य पूरा हो रहा है, तथा आमजन की शिकायतें त्वरित रूप से दूर हो रही है, इसके साथ ही निर्माण से संबंधित मांग जिन्हें पूरा करने में प्रक्रियागत समय लगता है, उनकी प्रक्रिया भी शीघ्रता से की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए तथा यहाॅं की समस्याओं के लिए पूर्ण रूप से सजग हैं, कोरबा में ढेर सारी झुग्गी बस्तियाॅं हैं, इन बस्तीवासियों को उनके घरों का मालिकाना हक मिले, इसके लिये उद्योग मंत्री देवांगन सदैव संघर्षरत रहे हैं और अब वह दिन भी आने वाला है कि जब इन बस्तीवासियों को उनके घरों का जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो जायेगा।

सुशासन तिहार का आयोजन एक अच्छी पहल 

इस अवसर पर पार्षद अब्दुल रहमान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में किये जा रहे सुशासन तिहार शिविरों का यह आयोजन निश्चित रूप से एक अच्छी पहल है, इससे आमनागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निदान हो रहा है, उन्हें अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये निगम कार्यालय तक नही जाना पडे़गा, मैं इसके लिये राज्य सरकार एवं नगर निगम प्रशासन को साधुवाद देता हूॅं।

हमारी सरकार जो कहती है, वह करती भी है 

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद व पूर्व सभापति अशोक चावलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार जो कहती है, वह करती भी है, केवल खोखले वायदे नहीं करती। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार का यह आयोजन शासन की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है, इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है, जहाॅं तक नगर निगम कोरबा की बात है तो निगम बहुत अच्छा कार्य कर रहा है, मैं अन्य शहरों में भी आता-जाता रहता हूॅं, तो देखता हूॅं कि कोरबा अपेक्षाकृत ज्यादा साफ-सुथरा शहर है, यहाॅं पर विकास की गति भी तेज है।

ई-बाईक से शिविर में पहुंचे आयुक्त, दिया ईंधन बचाने का संदेश

आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय हेलमेट लगाकर ई-बाईक से पं.रविशंकर नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे तथा लोगों को ईंधन बचाने व पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। यहाॅं उल्लेखनीय है कि युद्ध के कारण उत्पन्न समस्या को देखते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन बचाने का आव्हान किया है, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज इस अपर अमल किया तथा ई-बाईक से शिविर में पहुंचे। उन्होने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह किया कि सभी ई-बाईक का उपयोग करें तथा ईंधन बचायें, आयुक्त की इस पहल का उपस्थित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया तथा उनके इस कदम की प्रशंसा की। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन की उपलब्धियों व विकास कार्यो पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि पं.रविशंकर नगर जोन में कुल 07 वार्ड हैं, इन सात वार्डो में वर्ष 2023 से अब तक कुल 32 करोड़ 32 लाख रूपये के 94 कार्य स्वीकृत हुये थे, जिसमें 54 कार्य पूर्ण हो गये हैं, 27 कार्य प्रगतिरत हैं तथा 13 कार्य निविदा प्रक्रिया में है। इस मौके पर उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य की प्राप्ति, राजस्व वसूली, जलकर वसूली, जोनांतर्गत बनाये गये राशन कार्ड, श्रद्धांजलि योजना, परिवार सहायता योजना अंतर्गत दी गई सहायता राशि, पेंशन योजनाएं, स्वामित्व योजनाओं आदि से संबंधित तथ्यों तथा लाभान्वित हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी रखी।

हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया 

शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। महापौर श्रीमती राजपूत व उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उमेश कुमार कर्ष, कुमारी बाई व मुकेश साहू को आवासगृहों की चाबी दी गई, तो वहीं हैदर अंसारी, शबीना खातुन व मोहन साहू को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र, श्रद्धांजलि योजना अंतर्गत अंतराम लहरे व दिनेश कुमार निषाद को 03-03 हजार रूपये की सहायता राशि के चेक दिये गये, वहीं रोमा कर्ष, नोनी बाई, सुमन चैहान, निकिता साहू, बसंती बाई, तरूवला मण्डल को राशन कार्ड प्रदान किये गये। इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत राजू केशरवानी व अभय राम रजक को पेंशन स्वीकृति पत्र, पूजा सोनी, नुजहत, मजूद अली व रामचरण को व्हीलचेयर तथा जोहरा बेगम को छड़ी एवं रानी कुमारी को श्रवण यंत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम के द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, उर्वशी राठौर, धनकुमार गर्ग, नारायण प्रसाद कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, सुनीता चैहान, गोपाल कुर्रे आदि के साथ-साथ सुशील गर्ग, प्रवीण रत्नपारखी, दिनेश वैष्णव, कृष्णा द्विवेदी, अर्जुन गुप्ता, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त व जोन कमिश्नर पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, आकाश अग्रवाल, रूचि साहू, किरण साहू, सचिन तिवारी, अविनाश जायसवाल आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button