गरियाबंद

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैम्प 2 जुलाई को।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में मंगवार 2 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी प्रतिष्ठान- सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा भिलाई और दुर्ग के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 100, रायपुर के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 100, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ के लिए सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 एवं छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के लिए लेबर के 250 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक जिसकी उम्र 50 से 40 वर्ष है तथा न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वी एवं स्नातक रखते हो, तो वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्र. 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button