Korba

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित।

सोमवार को 57.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी, अब तक कुल 97.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि सोमवार 17 नवम्बर को जिले में 2 किसानों से कुल 57.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। उन्होंने बताया कि पाली के बक्साही सहकारी समिति में 30 क्विंटल एवं उतरदा समिति में 27.20 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिला खाद्य अधिकारी कंवर ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन से अब तक जिले में 4 किसानों से कुल 97.20 क्विंटल धान का विक्रय हुआ है। समितियों में आज हुई खरीदी में किसान सुबह से ही धान खरीदी केन्द्रों में पहुँच गए थे। उपार्जन केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। धान का नाप-तौल कर धान खरीदी की कार्यवाही की गई। धान विक्रय हेतु आए किसानो में अपने उपज की समर्थन मूल्य में बिक्री होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।

कलेक्टर अजीत वसंत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button