कोरबा

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो गंभीर घायल 1 की हालत नाजुक चालक फरार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। बताया गया है कि घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर कोयला और अन्य सामान ढोने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, नियमित वाहन चेकिंग कराने और भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button