कोरबा

डंपर गिरा गहरे गड्ढे में-डंपर चालक गंभीर , 24 घंटे के अंदर घटित हुई दूसरी घटना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान में 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी घटना घटित हुई है। बताया जा रहा हैं की एक निजी कंपनी का एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

घायल डंपर चालक की पहचान सोनपुरी निवासी भीम पटेल के रूप में की गयी हैं। घटना घटित होने के तुरंत बाद घटना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे खदान क्षेत्र से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही घायल चालक के परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। यह घटना 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी दुर्घटना है। इसी कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो निजी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होने के कारण नीचे गिर गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण खदान कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने खदान प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने मांग की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button