Korba

तानाखार सड़क दुर्घटना में घायलों में से दो शिक्षिकाओं का इलाज के दौरान हुई मौत, 3 की हालत गंभीर किए गए रेफर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के तानाखार के पास घटित एक दुर्घटना अंतर्गत एक हाइवा और टाटा विंगर के बीच जबरदस्त टक्कर होने से कार में सवार10 शिक्षक सहित 2 छात्रों को गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार घटित इस सड़क हादसे में गंभीर घायल 2 शिक्षिकाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल 7 लोगों को कोरबा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां 30 वर्षीय अंजना शर्मा और 32 वर्षीय मंजू शर्मा नामक शिक्षिका की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घायल में अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज कोरबा चिकित्सालय में ही चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घायलों की सूची में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रुचिका चटर्जी, रूपिका शर्मा (बच्ची), निखिल यादव (बालक) आदि सम्मिलित हैं।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार को इस भीषण टक्कर का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button