कोरबा

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 4 घायल बुधवारी बाईपास पर सड़क किनारे अतिक्रमण बना हादसे की वजह।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवारी बाईपास स्थित श्रीवास भवन के पास हुई। एक तेज रफ्तार बाइक बुधवारी की ओर से आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक टीपी नगर की ओर से आ रही थी, जिस पर पति-पत्नी और उनका एक मासूम बच्चा सवार था। दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी मां के सिर पर चोट लगी है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर चारपहिया और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा, दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान रखने से भी यातायात बाधित होता है। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

टीपी नगर से लेकर बुधवारी बाईपास तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पूर्व में भी बुधवारी घोड़ा चौक के पास सड़क किनारे लगी दुकानों में तेज रफ्तार ट्रेलर घुसने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बचे थे। नगर निगम द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्थिति फिर से सामान्य हो जाती है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button