कोरबा

दो युवकों ने नाबालिग के पेट में चाकू से हमला बचाव में हाथ कटा, नशे के कारोबार से आए दिन हो रही मारपीट-चाकूबाजी की घटनाएं।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में दो युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सीतामढ़ी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे अपने घर के पास खेल रहे किशन गोस्वामी पर हमला हुआ। रेलवे स्टेशन मार्ग निवासी मिठू साहू और अंकित ठाकुर ने मोहल्ले में आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जान से मारने की नीयत से चाकू से किया हमला

घायल नाबालिग के दादा ने बताया कि दोनों युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से हमला किया था। बचाव में उसने अपना हाथ आगे किया, जिससे चाकू हाथ में लगा। यदि ऐसा न होता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर युवक अक्सर बस्ती में दहशत फैलाते रहते हैं, जिससे मोहल्ले के लोग उनकी हरकतों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यहां शराब, गांजा, नाइट्रागोली, अंटागोली (मधु मुनक्का) और बोनफिक्स जैसे नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इसी कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी और चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं।

पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। साल भर में दर्जन भर से अधिक मामले सामने आते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखती है। नशे के सामान बेचने वालों पर कार्रवाई न होने के कारण सीतामढ़ी इलाके में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button