Korba

नई सौगात :- मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने 52.40 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिका निगम कोरबा की ओर से वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा, दर्री जोन में कुल 52 लाख 40 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नागरिकगण और नगर निगम के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 54, जमनीपाली क्षेत्र के प्राथमिक शाला बरेडीमुड़ा में 16.95 लाख रुपये तथा प्राथमिक शाला डुमरमुड़ा में 16.95 लाख रुपये की लागत से नवीन भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा में पार्षद निवास के सामने 18.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वार्ड 54 के पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महामंत्री अजय विश्वकर्मा एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर भी मंचासीन रहे और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन जनता की भागीदारी के साथ पारदर्शिता और गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को सुनिश्चित कर रहा है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम कोरबा शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और शिक्षा जैसी सुविधाओं के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य है “हर वार्ड, हर घर तक विकास”, और आज भूमिपूजन के माध्यम से उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि कोरबा शहर की जनता लंबे समय से जिन सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रही थी, अब वे साकार हो रही हैं। उन्होंने मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का आभार जताया, जिन्होंने नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह विकास कार्य वर्षों से लंबित था, जिसकी शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को अत्यधिक राहत मिलेगी। उपस्थित नागरिकों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जहां नारियल फोड़कर और मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। समूचे कार्यक्रम में विकास, विश्वास और जनसहभागिता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button