कोरबा

निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर, मिली 21 को पदोन्नति, 39 को क्रमोन्नति एवं 07 का किया गया स्थायीकरण।

पदोन्नति कर्मचारियों ने महापौर संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के प्रति किया आभार व्यक्त , आयुक्त पाण्डेय ने कर्मचारियों को दिए पदोन्नति आदेश पत्र।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नय वर्ष 2026 का फरवरी महीना निगम के चतुर्थ व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए खुशी का पैगाम लेकर आया, जब निगम के 21 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली, तो वहीं 39 कर्मचारियों को क्रमोन्नति प्रदान की गई, इसी प्रकार 07 कर्मचारियों का स्थायीकरण भी किया गया। इन कर्मचारियों ने महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है, तो वहीं आयुक्त पाण्डेय ने आज कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश पत्र प्रदान कर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

निगम के स्थापना शाखा प्रभारी एवं उपायुक्त पवन वर्मा ने बताया कि काफी समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे निगम के चतुर्थ व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने के साथ ही कर्मचारियों को क्रमोन्नति व उनका स्थायीकरण आदि भी किया गया है। उन्होने बताया कि 21 कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त हुई है, तो वहीं दूसरी ओर 39 कर्मचारियों को क्रमोन्नति दी गई है, इसके साथ ही विभिन्न पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों की 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर उनका स्थायीकरण भी किया गया। आज नगर पालिक निग कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश पत्र प्रदान किया। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त पाण्डेय ने इन सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए नगर के विकास व जनसुविधाओं की बेहतरी की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति – जिन 21 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई हैं, उनमें सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत रहे अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश निषाद एवं भूपेन्द्र सिंह पैकरा आदि को सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नति दी गई, तो वहीं सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे रामप्रसाद महतो व मुकेश दास महंत को राजस्व उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। इसी प्रकार सफाई कामगार भरतचंद सारथी व हेल्पर मजदूर रविशंकर तिवारी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार हेल्पर मजदूर पद पर कार्यरत कर्मचारी शंकरलाल साहू, खम्हन दास मानिकपुरी, महावीर प्रसाद राठौर, छत्तर यादव, पिताम्बर श्रीवास, श्यामलाल यादव, कृष्ण कुमार राठौर, मनोज कुमार साहू, परसराम कर्ष, संतोष कुमार साहू, मनोहरलाल कैवर्त्य, विकास कुमार टंडन आदि को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया। वहीं भृत्य श्रीमती तुलसीबाई व शिव कुमार साहू को दफ्तरी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इनका किया गया स्थायीकरण – अनुकंपा नियुक्ति के पश्चात 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर जिन कर्मचारियों की सेवाओं का स्थायीकरण किया गया हैं, उनमें सहायक ग्रेड-3 अभिषेक नौरंगे, सौरभ रात्रे व आदर्श दहायत तथा सहायक राजस्व निरीक्षक करण पाण्डेय, राजेश कुमार साहू एवं भृत्य राजूरत्न धु्रव व श्रीमती एस बालनागू आदि कर्मचारी शामिल हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button